टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिश्ते को अनिल कपूर ने लगाई मुहर!
नई दिल्ली
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिलेशन की बात किसी से छिपी नहीं है. भले ही दोनों सेलेब्स ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है पर उनकी बॉन्डिंग देखकर उनके अनकहे रिश्ते का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस रिश्ते का सबूत अब अनिल कपूर ने भी गलती से दे दिया है. अनिल, द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे जहां उन्हें कुछ जवाब देने थे. इस दौरान उनके मुंह से टाइगर और दिशा के बारे में कुछ बात निकल गई.
शो में कपिल, अनिल कपूर से पूछते हैं कि वो कौन सा एक्टर या एक्ट्रेस हैं जिसके किचन में जाकर आप उनके खाने की रेसिपी चुराना चाहेंगे. इसपर अनिल जवाब देते हैं टाइगर श्रॉफ. आगे वो कहते हैं- उसकी वो दिशा पाटनी के साथ जब मैं काम कर रहा था तब मैंने सोचा कि टाइगर के साथ तो काम करने का मौका नहीं मिला है अब तक पर दिशा जी के साथ मैं काम कर चुका हूं. इतना कहने के तुरंत बाद अनिल अपनी कही हुई बात पर कवर अप करते हुए कहते हैं- टाइगर और दिशा की अच्छी दोस्ती है तो मैंने दिशा की ही डायट ले ली.
इसके अलावा भी अनिल ने कई और मजेदार बातें की. उन्होंने कहा कि वे कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग को अपनी तरफ लाना चाहेंगे. वहीं जब उनसे पूछा गया कि वे किस सेलेब्रिटी का वार्डरोब चुराना चाहेंगे. इसपर अनिल ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वे अमिताभ बच्चन के सारे कपड़े चुरा लेंगे. अनिल ने सफाई देते हुए कि वे जानना चाहते हैं कि अमिताभ बच्चन इतने सालों से हिंदुस्तान के महान कलाकर हैं तो उनके पास पता नहीं कितने कपड़े होंगे.

पाठको की राय